Daal Makhani Recipe in Hindi | Delhi ka Zayka

अस्सलामुअलैकुम दोस्तों आपका मेरी Website http://www.delhikazayka.com में आपका स्वागत है| आज मैं आपके साथ शेयर करुँगी दाल मखनी की बहुत ही आसान रेसिपी जो खाने में बहुत टेस्टी होती हैं आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं तो चलिए इसे बनाना शुरू करते हैं|

Ingredients (सामग्री)

दाल मखनी बनाने के लिए आपको जिन सामग्री की आवश्यकता हैं वे यह हैं|

  • साबुत उरद दाल- 200 ग्राम
  • राजमा- 100 ग्राम
  • दूध- 1 गिलास
  • प्याज़- 2
  • टमाटर- 3
  • जीरा- 1 चम्मच
  • लस्सन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
  • किचन किंग मसाला- 1 चम्मच
  • कश्मीरी मिर्च- 1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
  • कस्तूरी मेथी- 1 चम्मच
  • मक्खन
  • क्रीम

दाल मखनी बनाने की विधि

  • सबसे पहले दाल और राजमा को एक साथ 8-10 घंटे तक भिगो ले| उसके बाद उसे कुकर में डाल दे और उसमे एक गिलास दूध और चार गिलास पानी डाल दे और उसमे 1 चम्मच नमक डाल दे और उसे उबलने के लिए रख दीजिये| और कुकर में 6-7 सीटियां लगवा दीजिये|
  • अब एक कढ़ाई लीजिये और उसमे 1 टेबल स्पून तेल गरम कर लीजिये| तेल गरम होने के बाद उसमे प्याज़ डाल दीजिये और उन्हें अच्छे से भून लीजिये| प्याज़ भुनने के बाद उसमे टमाटर डाल दीजिये और उन्हें अच्छे से गला लीजिये| टमाटर गलने के बाद गैस बंद कर दीजिये और उसे ठंडा होने के लिए रख दीजिये| ठंडा होने के बाद उसे मिक्सी में पीस लीजिये|
  • अब एक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल गरम कर लीजिये| तेल गरम होने के बाद उसमे जीरा डाल दीजिये और जीरे को भून लीजिये| जीरा भुनने के बढ़ उसमे लस्सन अदरक का पेस्ट डाल दीजिये| लस्सन अदरक को भून लेने के बाद उसमे कस्तूरी मेथी को छोड़ कर सारे मसाले डाल दीजिये और उन्हें अच्छे से मिक्स कर लीजिये| उसके बाद उसमे टमाटर और प्याज़ का पेस्ट डाल दीजिये| पेस्ट डालने के बाद उसे अच्छे से भून लीजिये| उसके बाद उसमे दाल डाल देंगे और उसे अच्छे से मिक्स कर लीजिये| अब उसमे मक्खन डाल दीजिये| और उसमे क्रीम भी डाल दीजिये और लौ फ्लेम पर उसे 10-15 मिनट पकाएंगे| अब उसमे कस्तूरी मेथी डाल दे और उसे थोड़ी देर और पका लीजिये| और फिर गैस बंद कर दीजिये|

अगर आपको इस रेसिपी की वीडियो देखनी है तो नीचे दी गयी वीडियो पर क्लिक कर उसे देख सकते है और साथ ही साथ मेरे Youtube Channel :- Delhi ka Zayka को Subscribe कर सकते है ताकि में और नयी रेसिपी की वीडियो डालूं तो वो सबसे पहले आप तक पहुंचे। धन्यवाद

Leave a comment