घर पर बनाये रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट कढ़ाई पनीर | Kadhai Paneer Recipe | Delhi Ka Zayka

आवशयक सामग्री – कढ़ाई पनीर

  • मक्खन
  • खरबूजे के बीज
  • काजू
  • साबुत धनिया – 1 चम्मच
  • जीरा – 1 चम्मच
  • तेज़ पत्ता – 2/3
  • हरा धनिया
  • हरी मिर्च – 3
  • टमाटर – 0/2 किलो
  • शिमला मिर्च – 250 ग्राम
  • प्याज़ – 0/2 किलो
  • लस्सन, अदरक का पेस्ट – 2 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
  • किंग मसाला
  • गरम मसाला – 0/2 चम्मच
  • पनीर – ६५० ग्राम

कढ़ाई पनीर बनाने की विधि

सबसे पहले कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डाल ले| उसके अंदर काजू डाल दीजिये और काजू को थोड़ा तल लीजिये ध्यान रहे काजू ज्यादा नहीं तलने हैं| उसके बाद उसमे खरबूजे के बीज भी डाल देंगे और उसे भी थोड़ा फ्राई कर लेंगे| उसके बाद टमाटर और हरी मिर्च को भी कढ़ाई में डाल देंगे और उसे अच्छे से चलाएंगे| इसे 2-3 मिनट तक पकाएंगे उसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख देंगे जब ये थोड़े से ठन्डे हो जायेंगे तो इसका पेस्ट बना देंगे| अब हम एक कढ़ाई में तेल डालेंगे और उसमे साबुत मसाले डाल देंगे और उसको हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करेंगे| जब साबुत मसाले थोड़े ब्राउन हो जाए तो उसमे प्याज़ डाल देंगे और उसे ब्राउन होने तक ही हल्का सा तलेंगे| जब प्याज़ ब्राउन हो जाएंगे तो उसे कढ़ाई से निकाल लेंगे| अब हम इसी तरह शिमला मिर्च को भी तल लेंगे लेकिन अगर आपको नहीं तलना है तो आप इसे बिना तले ही सब्जी के अंदर डाल सकते हैं| जब शिमला मिर्च का कच्चा पन निकल जाएं तो उसे भी प्याज़ की तरह बहार निकल लेंगे| अब कढ़ाई में बारीक कटे हुए प्याज़ डाल देंगे और हल्का सा उसे ब्राउन कर लेंगे| जब प्याज़ हल्का सा ब्राउन हो जाएं तो उसमे अदरक लस्सन का पेस्ट डाल देंगे और साथ में मसाले भी डाल देंगे और अब उसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे| मसालों को भुनने के लिए हल्का सा उसमे पानी डाल ले| जब मसाला पक जाए तो उसमे जो हमने ग्रेवी बनाई थी वो डाल दे और उसे अच्छे से मिक्स कर लीजिये| अब कढ़ाई को ढक कर ग्रेवी को पकने के लिए छोड़ दे| थोड़ी देर बाद जब ग्रेवी में से तेल अलग होने लगे तो उसमे तले हुए प्याज़ और शिमला मिर्च डाल दे और उसको अच्छे से चला ले और उसे पकने के लिए छोड़ दे| जब शिमला मिर्च और प्याज़ गल जाए तो उसके अंदर पनीर डाल दे और उसे अच्छे से मिक्स कर ले| अब इसी के अंदर मक्खन भी डाल देंगे और उसे अच्छे से मिला लेंगे| फिर इसे ढक कर थोड़ी देर पकने देंगे| उसके बाद उसमे धनिया डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे| उसके बाद उसमे क्रीम डाल देंगे आप चाहे तो उसमे मलाई भी डाल सकते हैं| अब उसे 1-2 मिनट तक पकाये और फिर गैस को बंद कर दीजिये| आप इसे कसे हुए पनीर से गार्निश कर सकते हैं|

Leave a comment